ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एमजीजीएस सिंगोद खुर्द में CCTV कैमरों का लोकार्पण, भामाशाहों का किया सम्मान

By Goapl Gupta · 25 Mar 2026 · 29 views
एमजीजीएस सिंगोद खुर्द में CCTV कैमरों का लोकार्पण,

भामाशाहों का किया सम्मान

चौमू . ग्राम सिंगोद खुर्द स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बुधवार को सीसीटीवी कैमरों के लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के उद्देश्य से 14 सीसीटीवी कैमरे, 43 इंच स्मार्ट टीवी, डबल बैटरी इन्वर्टर और वाटर फिल्टर भेंट किए गए।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सरदारमल जाखड़ ने 14 सीसीटीवी कैमरे एवं 43"स्मार्ट टीवी भेंट कर लोकार्पण किया। वहीं डॉ. मदन बराला (प्रबंधक निदेशक, कृषि विभाग बीकानेर) द्वारा डबल बैटरी इन्वर्टर तथा भामाशाह रोहिताश जाखड़ द्वारा वाटर फिल्टर विद्यालय को भेंट किया गया । इस अवसर पर सभी भामाशाहों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। संस्था प्रधान चंद्रशेखर बांकोलिया ने बताया कि सत्र 2025-26 में इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयनित चार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया, जिनकी तैयारी अध्यापिका सुनीता एवं मीनू यादव के निर्देशन में करवाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृपानिधि त्रिवेदी रहे। विशिष्ट अतिथियों में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी,सिंगोद खुर्द,सज्जन सिंह, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सिंगोद कलां रमेशचंद बुटोलिया एवं एसएमसी अध्यक्ष लादूराम यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान कालूराम बांकोलिया, रामदेव शास्त्री, बजरंग सिंह शेखावत, शंकर सिंह शेखावत, मदनलाल जाखड़, सुरेश कुमार मीणा, गोवर्धन चौपड़ा, सुरेन्द्र चौपड़ा, श्रवण असावा, लक्ष्मण सिहाग, मुरलीधर टेलर, कानाराम जाखड़, जीवनराम झिगोनिया, लहरी, बंशीधर झिगोनिया, मालीराम कुमावत, स्योराम, गुलाबजी, शांतिलाल वर्मा, भूरामल झिगोनिया, श्यामसुंदर सांवरमल जांगिड़ व मोहन यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube