ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

दो दिवसीय वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य समापन*

By Gopal Gupta · 23 Dec 2025 · 55 views
*दो दिवसीय वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य समापन*

* उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। द विजन एकेडमी विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक प्रदर्शनी का 23 दिसंबर मंगलवार* को उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और भाषाई प्रतिभा देखने को मिली।
समापन अवसर पर विद्यालय के *मुख्य विशिष्ट अतिथि डॉ. देवेंद्र सरिन, श्रीमती मधु सरिन, डॉ. राजश्री गाँधी और डॉ. महिप भटनागर थे* और *मुख्य अतिथि आर. एम. वी. संस्था अध्यक्ष देवेंद्र शक्तावत थे* l जिन्होंने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के परिश्रम की प्रशंसा की।

प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कला, कंप्यूटर, संगीत हिंदी–अंग्रेज़ी साहित्य, पर्यावरण संरक्षण एवं नवाचार से जुड़े अनेक आकर्षक मॉडल व चार्ट प्रदर्शित किए गए।इसके साथ ही विद्यालय के पूर्व छात्रों और विद्यालय के अध्यापको द्वारा विभिन्न रोचक व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए। और कहीं रोचक गेम्स का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन के दिन विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य व अध्यापको ने भी भाग लिया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया lप्रदर्शनी की खुले दिल से प्रशंसा की।
अंत में विद्यालय की *प्राचार्या डॉ. प्रतिमा सामर और उप प्राचार्या मानसी टिक्कू* ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। और इस तरह विद्यालय की *प्राचार्या डॉ. प्रतिमा सामर के निर्देशन में यह दो दिवसीय कार्यक्रम सफल रहा* l

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube