ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुरिया ठिकाने में धूमधाम से मना गणगौर उत्सव,

By Goapl Gupta · 21 Mar 2026 · 41 views
उदयपुरिया ठिकाने में धूमधाम से मना गणगौर उत्सव,

शाही सवारी बनी आकर्षण का केंद्र

चौमू.गांव उदयपुरिया ठिकाने में शनिवार को गणगौर उत्सव पारंपरिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं ने श्रद्धा और विधि-विधान के साथ गणगौर माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

दोपहर बाद गांव की गलियों में गणगौर के पारंपरिक गीतों की मधुर गूंज सुनाई देने लगी। सजी-धजी महिलाएं सिर पर कलश एवं गणगौर की प्रतिमाएं लेकर पूजा करती नजर आईं, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

शाम करीब 6 बजे रावला चौक से भव्य शाही सवारी निकाली गई, जो रात 8 बजे तक मुख्य बाजारों से होकर गुजरी। ठाकुर शंकर सिंह नाथावत के नेतृत्व में निकली इस सवारी में शाही बग्गी, हाथी-घोड़े और ऊंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सवारी के मार्ग में जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस दौरान आकर्षक झांकियां सजाई गईं, वहीं आतिशबाजी ने माहौल को और अधिक रंगीन बना दिया। गांव के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, आस्था और सामूहिक सहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने गणगौर उत्सव की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube