ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एक शाम भगवान् महावीर के नाम व आरती 22 को

By Goapl Gupta · 20 Mar 2026 · 30 views
एक शाम भगवान् महावीर के नाम व आरती 22 को
उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद् उपनगर हिरण मगरी परिषद द्वारा आयोजित भगवान् महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव उप नगर हिरण मगरी में बहुत ही धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक अरुण कुमार बया ने बताया कि इसी श्रृंखला में 22 मार्च रविवार को हिरणमगरी से.4 स्थित विद्या निकेतन स्कूल सभागार में सुप्रसिद्ध गायिका निशा हिंगड़ द्वारा एक शाम भगवान महावीर के नाम भक्ति संध्या व महा आरती का आयोजन किया जाएगा। जिसके मुख्य सहयोगी (लाभार्थी) उद्योगपति एवं एक्मे ग्रुप के निर्मल मालवीया होंगे। परिषद के सुशील बांठिया ने बताया कि 28 मार्च को से.4 स्थित श्वेताम्बर जैन मंदिर में महेंदी एव चैबीसी आयोजित की जाएगी।
परिषद् संस्थापक अध्यक्ष डॉ.हिम्मत लाल वया ने बताया कि 29 मार्च को सेवा का कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 30 मार्च को सुबह भव्य समाज सेवी महेंद्र टाया द्वारा झंडा रोहण के साथ शोभायात्रा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमंे झाँकियों के साथ वाहन रैली हिरण मगरी के मुख्य मार्गों से होकर विद्या निकेतन स्कूल पंहुचेगी। जिसके मुख्य संयोजक दिनेश नंदावत एवं हेमंत कुमार पामेचा होंगे। आर.सी.मेहता एवं राजेन्द्र डागा ने बताया कि रैली के समापन के पश्चात हिरण मगरी उप नगर में निवासरत सकल जैन समाज के परिवारों का स्वामीवात्सल्य विद्या निकेतन स्कूल से.4 ग्राउण्ड के विशाल पंडाल में आयोजित किया जाएगा।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा वंदना बाबेल ने बताया कि 30 मार्च शाम को क्षेत्र की विभिन्न महिला संगठनों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आर. सी. मेहता ने बताया कि इसके साथ ही परिषद द्वारा आयोजित भगवान् महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में तन-मन-धन से सहयोग करने वालों का भामाशाह सम्मानित से सम्मानित किया जायेगा।
परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष ने बताया कि महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, उसमें परिषद के सभी सदस्यों की भागीदारी होती है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube