ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डॉ. अश्विन बने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक

By Goapl Gupta · 20 Mar 2026 · 38 views
डॉ. अश्विन बने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। डॉ. अश्विन महेश दलवी ने गुरूवार को तीन वर्ष के लिए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में ललित कला अकादमी, राजस्थान के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। इटावा घराने के सुरबहार वादक और पंडित अरविन्द पारिख के शिष्य डॉ. दलवी ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित मंचों पर अपने प्रदर्शन से विशिष्ट पहचान बनाई है। वे दिवंगत प्रसिद्ध कला गुरु श्री महेश दलवी के पुत्र हैं।
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के निदेशक फुरक़ान खान जिनके पास पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक का अतिरिक्त पदभार था, ने आज डॉ. अश्विन दलवी का कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. दलवी के नेतृत्व में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के तहत राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और दमण-दीव व दादरा नगर हवेली की सांस्कृतिक गतिविधियों का दायित्व है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube