ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सुविवि- प्रश्न पत्र की प्रिंटिंग स्पष्ट नहीं होने पर प्रेस को नोटिस, पेनल्टी की चेतावनी

By Goapl Gupta · 20 Mar 2026 · 20 views
सुविवि- प्रश्न पत्र की प्रिंटिंग स्पष्ट नहीं होने पर प्रेस को नोटिस, पेनल्टी की चेतावनी

उदयपुर।मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर बीपी सारस्वत ने विधि स्नातक परीक्षा में प्रश्न पत्र की स्पष्ट प्रिंटिंग नहीं होने पर प्रिंटिंग प्रेस को नोटिस जारी कर पेनल्टी की चेतावनी दी है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि बुधवार को आयोजित विधि संकाय की परीक्षा के 1 प्रश्न पत्र में तकनीकी कारणों से प्रिंटिंग स्पष्ट नहीं थी। हालाँकि यह शिकायत केवल विधि महाविद्यालय से ही मिली थी अन्य सेंटर से ऐसी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुलपति प्रो सारस्वत ने प्रिंटिंग प्रेस को इस बाबत एक नोटिस जारी किया है, साथ ही चेतावनी भी जारी की है कि यदि भविष्य में इस तरह की शिकायत दुबारा पाई गई तो ना सिर्फ़ पेनल्टी लगायी जाएगी बल्कि उसका काम भी निरस्त कर दिया जाएगा। कुलपति प्रोफ़ेसर प्रो सारस्वत ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर जायज़ा लिया।
छात्रावास अधीक्षकों के साथ बैठक-
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सारस्वत ने गुरुवार को चीफ़ वार्डन के साथ ही सभी छात्रावासों के वार्डन, रजिस्ट्रार और वित्त् नियंत्रक के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। कुलपति ने सभी को निर्देश दिए कि छात्रावासों के मेंटेनेंस और सुविधाएँ बढ़ाने के लिए तत्काल क़दम उठाए जाएं। कुलपति ने छात्रावासों में नल, बिजली, सीसीटीवी सहित अन्य सुविधाओं की स्वीकृति जारी करने के लिए भी आदेश दिया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube