ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सेवा से संस्कार व जीवन मे लक्ष्य को प्राप्त करना - महिपाल सिंह

By Goapl Gupta · 19 Mar 2026 · 31 views
सेवा से संस्कार व जीवन मे लक्ष्य को प्राप्त करना - महिपाल सिंह

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
विद्या भारती संस्थान उदयपुर सेवा क्षेत्र की शिक्षा सरस्वती संस्कार केंद्र का बाल संगम कार्यक्रम राजस्थान क्षेत्र संस्कार केंद्र प्रमुख महिपाल सिंह, प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख पूनम चंद राठौड़ जिला सचिव विद्या भारती संस्थान उदयपुर कालू लाल चौबीसा के सानिध्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के निरीक्षक नवीन झा मुख्य अतिथि थे इन्होंने भैया बहनों को सेवा संस्कार के साथ जीवन मे लक्ष्य लेकर चलने की बात कही।। क्षेत्र संस्कार केंद्र प्रभु महिपाल सिंह ने भैया बहनों को प्रतिदिन माता-पिता की सेवा,धरती माता की पूजा,गौ माता की सेवा आदि करने का आवाहन किया। इससे पूर्व मां सरस्वती,भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।विद्या भारती संस्थान उदयपुर के जिला सचिव कालू लाल चौबीसा ने भैया बहनों का मार्गदर्शन किया,विद्या भारती संस्थान के सह सचिव प्रभात चंद्र आमेटा ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय किया।प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख पूनम चंद राठौड़ ने भैया बहनों को एक स्वर में एकता के स्वर में रहने का आवाहन किया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल मंडल-खो,तीन टांग की दौड़,कुर्सी रेस, नीर - तीर,चित्रकला,सुलेख आदि प्रतियोगिताएं हुई अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।विद्या भारती संस्थान के 30 विद्यालयों के 9 केन्द्रों सेकी 140 भैया बहन एवं 10 आचार्य आचार्याओं ने भाग लिया । आभार जिला संस्कार केंद्र प्रमुख राजेश कुमार ने किया कार्यक्रम का संचालन ललित किशोर बरोलिया ने किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेंद्र सिंह श्यामलाल जितेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। परिणाम निम्न प्रकार रहे- सांस्कृतिक कार्यक्रम में में सेक्टर-4 मां शारदा सरस्वती संस्कार केंद्र प्रथम एवं भगवान एकलिंग नाथ सरस्वती संस्कार केंद्र बड़गांव द्वितीय रहे। मंडल-खो में गोविंद गुरु सरस्वती संस्कार केंद्र प्रथम एवं बिरसा मुंडा सरस्वती संस्कार केंद्र द्वितीय रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube