ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नए अधिनियम के खिलाफ पेंशनर्स 25 को मनाएंगे "काला दिवस" तथा प्रधानमंत्री के नाम देंगे ज्ञापन*

By Goapl Gupta · 18 Mar 2026 · 146 views
*"नए अधिनियम के खिलाफ पेंशनर्स 25 को मनाएंगे "काला दिवस" तथा प्रधानमंत्री के नाम देंगे ज्ञापन*

*पेंशनर्स के लिए जारी काले कानून "वैधता अधिनियम 2025" को वापस लिया जाए - भंवर सेठ*

उदयपुर जनतंत्र की आवाज।
राजस्थान पेंशनर समाज जिला उदयपुर के अध्यक्ष भंवर सेठ ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ तथा राजस्थान पेंशनर समाज प्रदेश कार्यालय के आव्हान पर पेंशनर्स 25 मार्च को "वैधता अधिनियम 2025" को वापस लेने के लिए प्रधानमंती के नाम ज्ञापन देंगे व काली पट्टी बांधकर इस दिन को "काला दिवस" के रूप मै मनाएंगे। सेठ ने कहा कि पेंशनर्स के लिए जारी काले कानून "वैधता अधिनियम 2025" को वापस लिया जाए। उन्होंने आगे बताया कि पेंशनर्स के लिए वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 25 मार्च 2025 को एक वित्त विधेयक लोक सभा में पेश किया गया था जो लोक सभा एवं राज्य सभा से पारित होने के उपरान्त 29 मार्च 2025 को जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से एक कानून बन गया है जो कि पेंशनर्स के लिए काले कानून के रूप मै साबित हो रहा है। इस काले कानून के कारण पेंशनर्स को भविष्य में किसी प्रकार का लाभ देय नहीं होगा। पेंशन में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होंगी तथा पूर्व पेंशनर में विभेद करके उनके लाभ समाप्त करते हूए फिक्स पेंशन भी निर्धारित की जा सकती है। विशेष बात यह है कि इन सब विपरीत कारणों के उपरांत भी पेंशनर्स किसी न्यायालय में वाद तक दायर नहीं कर सकेंगे।
सेठ ने जिले के समस्त पेंशनर्स से अपील कि है कि वे 25 मार्च को प्रातः 10.30 बजे काली पट्टी बांध कर जिला शाखा/उप शाखा कार्यालयों पर अधिकाधिक संख्या में एकत्रित होवें तथा यह कानून वापस लेने के लिए जिला कलेक्टर/एसडीएम/तहसीलदात के मार्फत प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देवें।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube