ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान दिवस पर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुवार को लोककला मंडल में होगी रंगारंग प्रस्तुतियां

By Goapl Gupta · 17 Mar 2026 · 35 views
राजस्थान दिवस पर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
गुरुवार को लोककला मंडल में होगी रंगारंग प्रस्तुतियां

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार 19 मार्च को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 7 बजे भारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर में होगा, जहां प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की रंगारंग प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी।

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य एवं प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में चरी नृत्य की प्रस्तुति धर्मेंद्र कुमार वर्मा (उदयपुर) द्वारा दी जाएगी, जबकि भवाई नृत्य लुम्बाराम (उदयपुर) प्रस्तुत करेंगे। तेरहताल नृत्य की प्रस्तुति किशन (उदयपुर) द्वारा दी जाएगी। इसके साथ ही कठपुतली कला का प्रदर्शन मोहन लाल डांगी (उदयपुर) द्वारा किया जाएगा। जैसलमेर के मोती खान द्वारा लंगा लोक प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं बाड़मेर की लीला देवी कालबेलिया नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। मीना देवी द्वारा घूमर नृत्य और करुणा वर्मा द्वारा चरी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगी।

More News

पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश* *जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी*
बगड़िया बाल विद्या निकेतन के प्रणेता श्री सांवर शर्मा (भाईसाहब) की तेरहवीं पुण्यतिथि पर निकेतन प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनू* डिग्रवाल बने स्काउट के कोषाध्यक्ष *स्काउट संगठन की गतिविधियों को मिलेगा सम्बलन*
राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
यात्रियों के लिए स्वच्छ और स्वास्थ्यकर चादरें उपलब्ध कराने हेतु मशीनीकृत लॉन्ड्री*
*हिंदू त्योहारों को लेकर मंथन सभा आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube