ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

तरूण खटीक हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन

By Goapl Gupta · 17 Mar 2026 · 26 views
तरूण खटीक हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन

दिल्ली के उत्तमनगर मे तरूण खटीक की होली के दिन समुदाय विशेष के लोगों द्वारा षडयंत्रपूर्वक, घर में घुसकर प्राणघातक हत्यारों से हमला करके जघन्य हत्या करने के खिलाफ बाङमेर खटीक समाज के प्रमुख नन्दकिशोर खींची, अध्यक्ष रतन चंदेल के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय गृहमंत्री को जिला कलेक्टर के मार्फत ज्ञापन दिया गया।
खटीक समाज बाङमेर के पूर्व अध्यक्ष खीमकरण खींची ने बताया कि होली को छ: वर्षीय अबोध बालिका द्वारा पानी के गुब्बारे से छींटे लगने को लेकर षडयंत्रपूर्वक साजिश के तहत समुदाय विशेष के करीब 60-70 की भीड़ द्वारा तरूण खटीक व परिवार पर जानलेवा हमला करके तरूण की नृशंस हत्या कर दी गई व परिवारजनों को घायल कर दिया गया था। लेकिन करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपियों के साथ दर्जनो आरोपी फरार है। जिससे संपूर्ण खटीक समाज में भारी रोष है। खींची ने बताया कि हमारी केन्द्र सरकार से मांग है कि SIT (विशेष जाँच दल) का गठन किया जावे, तथा दोषियों को फांसी की सजा दी जावे, व पीङित परिवार को कम से कम एक करोड़ रू. मुआवजा, व घायलों को दस-दस लाख की आर्थिक सहायता, एवम् परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जावे।
पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार चंदेल ने बताया कि सरकार शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस की सुनवाई करके पीङित परिवार को न्याय दिलावे।
अध्यक्ष रतन चंदेल ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व प्रमुख लक्ष्मीनारायण चावला, राजकुमार बागङी, राजेश खींची, लक्ष्मीनारायण नागौरा, विक्रम चंदेल, मनोहर चावला, गोविंद बागङी, नरेन्द्र खींची, राजू चंदेल, टीकम नागौरा, राजेश चंदेल, गौतम खींची, अजय चंदेल ने भी संबोधित किया।

More News

पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश* *जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी*
बगड़िया बाल विद्या निकेतन के प्रणेता श्री सांवर शर्मा (भाईसाहब) की तेरहवीं पुण्यतिथि पर निकेतन प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनू* डिग्रवाल बने स्काउट के कोषाध्यक्ष *स्काउट संगठन की गतिविधियों को मिलेगा सम्बलन*
राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
यात्रियों के लिए स्वच्छ और स्वास्थ्यकर चादरें उपलब्ध कराने हेतु मशीनीकृत लॉन्ड्री*
*हिंदू त्योहारों को लेकर मंथन सभा आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube