ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ, 10 जिलों के ग्राहकों को मिलेगी और ज्यादा सुविधा -ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक का फोकस, कई नई शाखाएं खोलना भी प्रस्तावित

By Admin · 16 Mar 2026 · 24 views
उदयपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ, 10 जिलों के ग्राहकों को मिलेगी और ज्यादा सुविधा
-ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक का फोकस, कई नई शाखाएं खोलना भी प्रस्तावित
उदयपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवम मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कुमार ने कहा कि उदयपुर में बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा तथा ग्राहकों को बेहतर एवं त्वरित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी।
उदयपुर में बैंक के नए क्षेत्रीय कार्यालय (रीजनल ऑफिस) के शुभारंभ अवसर पर कल्याण कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा भौगोलिक राज्य है। राजस्थान की लगभग 172 शाखाओं तथा जयपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर क्षेत्रों के संचालन एवं बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए उदयपुर में नए क्षेत्रीय कार्यालय का शुरु किया गया। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने और बैंकिंग के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
श्री कल्याण कुमार ने बताया कि अब तक उदयपुर क्षेत्र की बैंक शाखाओं का प्रशासनिक संचालन जोधपुर क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से किया जाता रहा है। उदयपुर में नए क्षेत्रीय कार्यालय के प्रारंभ होने से बैंकिंग सेवाओं के संचालन में अधिक सुविधा, गति एवं प्रभावशीलता आएगी तथा क्षेत्र की शाखाओं के प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी। राजस्थान में वर्तमान में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लगभग 172 शाखाएं कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर में नए अंचल कार्यालय तथा उदयपुर में नए क्षेत्रीय कार्यालय के प्रारंभ होने से राज्य में बैंक की गतिविधियों, शाखाओं के विस्तार और व्यावसायिक विकास को नई गति मिलेगी। उदयपुर में पहली बार क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही उदयपुर क्षेत्र में बैंक की नई शाखाएं खोलने का भी प्रस्ताव है।
उद्घाटन समारोह में दिल्ली अंचल के अंचल प्रमुख शीशराम तुंदवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मेहेर कुमार पाणिग्रही (अंचल प्रमुख, जयपुर), विभूति भूषण झा (क्षेत्रीय प्रमुख, जोधपुर) तथा नितिन शर्मा (क्षेत्रीय प्रमुख, उदयपुर) सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
दिल्ली अंचल के अंचल प्रमुख शीशराम तुंदवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नया क्षेत्रीय कार्यालय बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएगा तथा राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मेहेर कुमार पाणिग्रही ने प्रबंध निदेशक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया। नितिन शर्मा ने बेहतर ग्राहक सेवा के माध्यम से व्यवसाय को बढ़ाने तथा बैंक को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन मुख्य प्रबंधक, उदयपुर श्री मुकेश यादव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इन जिलों की शाखाएं होंगी क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन
नवस्थापित उदयपुर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख नितिन शर्मा को नियुक्त किया गया है। इनके अधीन उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, पाली, सिरोही, आबूरोड, सलूम्बर, प्रतापगढ़ एवं छोटी सादड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों की बैंक शाखाएं संचालित होंगी। उदयपुर में रिजनल कार्यालय होने से ग्राहकों को अधिक ग्राहकों और अधीनस्थ बैंकों को अधिक फायदा होगा।
उद्घाटन समारोह में इनकी भी रही उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में गजराज सिंह मीणा (उप अंचल प्रमुख, जयपुर) तथा विभूति भूषण झा (क्षेत्रीय प्रमुख, जोधपुर) सहित बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। कार्यक्रम की सफलता के लिए अतिथियों एवं प्रमुख जनों का उदयपुर के रीज़न मुख्य प्रबंधक मुकेश यादव ने आभार जताया। संचालन रविकांत बागड़ी ने किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube