ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अहीर यादव फाउंडेशन का होली मिलन समारोह एवं कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम सम्पन्न महिला प्रदेश अध्यक्ष रेखा यादव को नियुक्त

By Goapl Gupta · 16 Mar 2026 · 30 views
अहीर यादव फाउंडेशन का होली मिलन समारोह एवं कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम सम्पन्न

महिला प्रदेश अध्यक्ष रेखा यादव को नियुक्त

कोटपूतली। अहीर यादव फाउंडेशन (ग्रुप-AYF) के तत्वावधान में रविवार को होली मिलन समारोह एवं कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन मानसरोवर स्थित मोनिका विहार में किया गया। कार्यक्रम में समस्त यादव समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक विकास और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।इस अवसर पर फाउंडेशन की कार्यकारिणी का विस्तार मे पावटा निवासी रेखा यादव को महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया भी किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उपस्थित लोगों ने समाज के उत्थान और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी सहयोग और एकता को बल मिलता है। कार्यक्रम का आयोजन मोनिका विहार 3rd, नियर गुड्डू पैराडाइज, मांग्यावास, मानसरोवर, जयपुर में किया गया, जिसमें समाज के कई तेजराम यादव,सुरेश यादव
गिर्राज यादव,महेश यादव प्रतिभा यादव गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube