ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जयपुर: मानसरोवर में 7 बीघा जमीन पर विवाद, दो SHO समेत 10 लोगों पर कब्जा कराने का आरोप

By Goapl Gupta · 15 Mar 2026 · 37 views
जयपुर: मानसरोवर में 7 बीघा जमीन पर विवाद, दो SHO समेत 10 लोगों पर कब्जा कराने का आरोप
राजस्थान में जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में 7 बीघा जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है.
: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके के गोल्यावास में 7 बीघा जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. इस मामले में परिवादी शंकर लाल शर्मा ने दो थाना प्रभारियों समेत करीब 10 लोगों पर जमीन पर कब्जा करवाने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में एसओजी में शिकायत दर्ज करवाई है.

1981 से चल रहा है जमीन का विवाद
शंकर लाल शर्मा का कहना है कि यह विवाद काफी पुराना है और इसकी जड़ें वर्ष 1981 से जुड़ी हुई हैं. उनके अनुसार इस जमीन के मूल खातेदार उनके दादा पूराराम थे. पूराराम के पांच बेटे इस जमीन के वारिस बने थे.

शंकर लाल का आरोप है कि जमीन का कोई वैध सौदा कभी हुआ ही नहीं. केवल 1981 में एक सादे कागज पर एग्रीमेंट किया गया था जो कभी पूरा नहीं हुआ. इसके बावजूद कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं.

हाईकोर्ट में चल रहा है मामला
परिवादी का कहना है कि जमीन से जुड़ा विवाद राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन है. इसके बावजूद तत्कालीन शिप्रापथ थाने के एसएचओ नरपत सिंह ने उनके खिलाफ मामले दर्ज करवा दिए और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया.

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube