ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का अजमेर मंडल दौरा, उदयपुर पहुंचे, निरीक्षण किया*

By Goapl Gupta · 14 Mar 2026 · 42 views
*महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का अजमेर मंडल दौरा, उदयपुर पहुंचे, निरीक्षण किया*

उदयपुर जनतंत्र की आवाज। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने आज अजमेर मंडल के दौरे के दौरान उदयपुर क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और संस्थानों का विस्तृत निरीक्षण किया। खजुराहो एक्सप्रेस से उदयपुर सिटी स्टेशन पहुँचने पर उन्होंने वहां चल रहे भव्य स्टेशन पुनर्विकास (रि-डवेलपमेंट) कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उदयपुर सिटी स्टेशन पर महाप्रबंधक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने उन्हें स्टेशन पर चल रही यात्री सुविधाओं और तकनीकी गतिविधियों की जानकारी दी।

इसके पश्चात महाप्रबंधक ने राणा प्रताप नगर स्टेशन का दौरा किया। यहाँ 'अमृत स्टेशन योजना' के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए ।

श्री अमिताभ ने क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने उमरा और देबारी स्टेशनों पर जारी कार्यों की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) श्री अनूप कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव सहित इंजीनियरिंग, निर्माण, वाणिज्य और सिग्नल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश* *जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी*
बगड़िया बाल विद्या निकेतन के प्रणेता श्री सांवर शर्मा (भाईसाहब) की तेरहवीं पुण्यतिथि पर निकेतन प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनू* डिग्रवाल बने स्काउट के कोषाध्यक्ष *स्काउट संगठन की गतिविधियों को मिलेगा सम्बलन*
राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
यात्रियों के लिए स्वच्छ और स्वास्थ्यकर चादरें उपलब्ध कराने हेतु मशीनीकृत लॉन्ड्री*
*हिंदू त्योहारों को लेकर मंथन सभा आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube