ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भगवान श्री झूलेलाल मंदिर की स्थापना 16 को*

By Goapl Gupta · 13 Mar 2026 · 18 views
*भगवान श्री झूलेलाल मंदिर की स्थापना 16 को*


जयपुर। झोटवाड़ा इलाके में दादी का फाटक क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर का निर्माण कार्य श्री झूलेलाल सेवा समिति नांगल, दादी का फाटक बैनाड़ रोड की तरफ से करवाया जा रहा है। समिति के संरक्षक सिंधु वीर नानकराम थावानी ने बताया कि 16 मार्च को सुबह 9.15 बजे विद्वान पंडित अश्विनी महाराज के कर कमलों द्वारा विधि विधान से हवन व पूजा अर्चना कर भगवान श्री झूलेलाल सांई, सतगुरु स्वामी टेऊं रामजी महाराज और शिव परिवार की मार्बल की मनमोहक मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। समिति के अध्यक्ष वासदेव रुपानी ने बताया कि 16 मार्च को शाम 5.15 बजे अमरापुर दरबार की संत मंडली द्वारा मूर्तियों का अनावरण, बहराना साहब की स्थापना कर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। सचिव नारायणदास ने बताया कि मूर्ति अनावरण के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के साथ रात 8.15 बजे आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष ठाकुर हरिरामानी ने बताया कि 14 मार्च को दोपहर 3.15 बजे श्री मूर्तियों का नगर भ्रमण श्री मुकुट माधव मंदिर से कृष्णा पैराडाइज होते हुए भगवान श्री झूलेलाल मंदिर पर पहुंचेगी। महिला मंडल की अध्यक्ष भूमि कृपलानी ने बताया कि नगर भ्रमण के साथ ही कलश यात्रा भी शामिल होगी। समिति के उपाध्यक्ष हर्ष केसवानी ने बताया कि 17 मार्च को दोपहर 3 बजे बहराना साहब शोभायात्रा विभिन्न कालोनियों में भ्रमण कर भगवान श्री झूलेलाल मंदिर नांगल में विसर्जन किया जाएगा। सह सचिव रमेश सहजवानी ने बताया कि 20 मार्च को सुबह 9.15 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। साथ ही चेटीचंड सिंधी मेला समिति महानगर जयपुर द्वारा मुख्य शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए सजीव झांकी सुबह 11.45 बजे रवाना होगी।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube