ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

हनी ट्रैप मामले में खुलासे को लेकर विवाद , एसपी के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार**

By Goapl Gupta · 12 Mar 2026 · 32 views
*हनी ट्रैप मामले में खुलासे को लेकर विवाद , एसपी के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार****
मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप , महिला ने एसपी से मांगी सुरक्षा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को दबोचा।
प्रतापगढ़ जिले के जलोदा जागीर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने ही पति पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है ।
महिला ने जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य को शिकायत देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई थी। महिला का आरोप है , कि उसके पति जीतू मोंगिया ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर हनी ट्रैप जैसे मामलों का खुलासा करने की कोशिश की थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और उसके साथ मारपीट कर जान से करने का प्रयास किया गया।
महिला के अनुसार वह किसी तरह अपनी जान बचाकर आवरी माता पहुंची और वहां कुछ दिन तक शरण ली।
बाद में वह अपने पीहर चली गई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने तत्काल जलोदा जागीर थाना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए निर्देश मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
साथ ही महिला को बयान दर्ज करने के लिए पुलिस थाना बुलाया गया है।
रिपोर्टर *जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube