ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान में गैस सप्लाई बदहाल, छोटे व्यापारी और आमजन संकट में – पंकज कुमार शर्मा

By Goapl Gupta · 12 Mar 2026 · 13 views
राजस्थान में गैस सप्लाई बदहाल, छोटे व्यापारी और आमजन संकट में – पंकज कुमार शर्मा

उदयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने प्रदेश में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में गैस सप्लाई की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। आपूर्ति में बाधा के कारण बाजार में सिलेंडरों की किल्लत पैदा हो गई है, जिससे आम जनता, छोटे व्यापारी तथा होटल-ढाबा संचालक परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर सीधा असर पड़ रहा है। साथ ही कई जगह उपभोक्ताओं को निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो सरकार की कमजोर निगरानी को दर्शाता है।

पंकज कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ रही है और आम जनता महंगाई के बीच अतिरिक्त परेशानी झेल रही है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए, व्यावसायिक सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कालाबाजारी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि प्रदेश की जनता और छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके।

More News

पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश* *जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी*
बगड़िया बाल विद्या निकेतन के प्रणेता श्री सांवर शर्मा (भाईसाहब) की तेरहवीं पुण्यतिथि पर निकेतन प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनू* डिग्रवाल बने स्काउट के कोषाध्यक्ष *स्काउट संगठन की गतिविधियों को मिलेगा सम्बलन*
राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
यात्रियों के लिए स्वच्छ और स्वास्थ्यकर चादरें उपलब्ध कराने हेतु मशीनीकृत लॉन्ड्री*
*हिंदू त्योहारों को लेकर मंथन सभा आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube