ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया

By Goapl Gupta · 10 Mar 2026 · 24 views
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल, जयपुर तथा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों, एनसीसी व रेंजर -रोवर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि यह उनके निर्देशन में आयोजित किए जाने वाला 18 वां रक्तदान शिविर था। रक्तदान शिविर में महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों, स्वंयसेवको, कैडेट्स, रेंजर -रोवर्स, विद्यार्थियों के अतिरिक्त नगर के गणमान्य नागरिको के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान में भाग लिया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि उक्त शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर को सफल आयोजन हेतु एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद शर्मा व श्री घनश्याम वर्मा, एनसीसी अधिकारी ले.डॉ नरेश कुमार वर्मा, रेंजर -रोवर्स अधिकारी डॉ जितेन्द्र काटिया सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने विशेष योगदान दिया। शिविर के अंत में संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल के रक्त बैंक शिविर प्रभारी श्री सुखबीर सिंह भाटी ने महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत,प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव श्री आशकरण शर्मा, एनएसएस व एनसीसी प्रभारियों को रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube