ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नववर्ष उत्सव में होगा संस्कृति और आधुनिक संगीत का संगम: रेपरिया बालम की प्रस्तुति भारतीय नववर्ष उत्सव की तैयारियां प्रारंभ - 18 मार्च को भगवा वाहन रैली और 22 को भव्य शोभायात्रा

By Goapl Gupta · 10 Mar 2026 · 25 views
नववर्ष उत्सव में होगा संस्कृति और आधुनिक संगीत का संगम: रेपरिया बालम की प्रस्तुति

भारतीय नववर्ष उत्सव की तैयारियां प्रारंभ
- 18 मार्च को भगवा वाहन रैली और 22 को भव्य शोभायात्रा

भारतीय नववर्ष में रेपरिया बालम फेम अशोक विश्नोई की होगी प्रस्तुति

उदयपुर। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति, उदयपुर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 18 मार्च को आयोजित होने वाली चार पहिया भगवा वाहन रैली तथा 22 मार्च को होने वाली भव्य शोभायात्रा एवं धर्मसभा की रूपरेखा तय की गई। बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां भी समाजजनों को सौंपी गई।

संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि 22 मार्च को आयोजित धर्मसभा में सायं 7 बजे रेपरिया बालम फेम अशोक मंडा विश्नोई की विशेष प्रस्तुति होगी। जो की मुख्य रूप से राजस्थानी लोक संगीत और आधुनिक हिप-हॉप के मिश्रण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि अशोक विश्नोई मूलतः जयपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं और वे एक प्रसिद्ध रैपर, गीतकार, संगीतकार एवं निर्माता हैं। उन्हें वर्ष 2014 में अपने गीत “म्हारो राजस्थान” से व्यापक पहचान मिली।

उन्होंने आगे बताया कि रेपरिया बालम ने शूरवीर महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, मेवाड़ तथा राणा सांगा जैसे वीरों पर आधारित कई प्रेरणादायक गीत लिखे और गाए हैं, जो काफी लोकप्रिय रहे हैं। रैप शैली में गाए जाने से उनके गीत युवाओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।

उन्होंने बताया कि 18 मार्च को सायं 3 बजे भगवा चार पहिया वाहन रैली महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर टाउन हॉल पर समाप्त होगी। वहीं 22 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें संतजन एवं मातृशक्ति का विशेष सानिध्य रहेगा। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न समाजों की ओर से आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। लगभग 100 झांकियां इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहेंगी।

बैठक में सभी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, इस दौरान निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक समाज स्तर पर अलग-अलग बैठकें आयोजित कर अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube