ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

लोक कलाकार 'पन्या सेपट' के बेटे ने की आत्महत्या:होटल में फंदे पर लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

By Gopal Gupta · 23 Dec 2025 · 35 views
लोक कलाकार 'पन्या सेपट' के बेटे ने की आत्महत्या:होटल में फंदे पर लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

जयपुर

लोक कलाकार दीपक मीणा उर्फ पन्या सेपट के बेटे गोदीप मीणा (23) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
एसीपी झोटवाड़ा आलोक सैनी ने बताया- गोदीप मीणा ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे खिरणी फाटक तारानगर स्थित होटल जीएस हवेली में चेक-इन किया था। शाम करीब साढ़े छह बजे उसका एक दोस्त उससे मिलने घर पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद दोस्त होटल पहुंचा।

कमरा अंदर से बंद, दरवाजा तोड़कर देखा, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

होटल पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर दूसरे साथी को बुलाया गया और होटल स्टाफ की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर गोदीप मीणा फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही झोटवाड़ा थानाधिकारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

छह माह से खिरणी फाटक क्षेत्र में रह रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार गोदीप मीणा का परिवार पहले शास्त्री नगर में रहता था। पिछले छह महीनों से श्रीराम नगर बी, खिरणी फाटक इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।
सूचना पर राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube