ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

स्काउट कार्यालय में मनाया विश्व महिला दिवस अबला नहीं सबला है नारी - कालावत

By Goapl Gupta · 08 Mar 2026 · 23 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू*

स्काउट कार्यालय में मनाया विश्व महिला दिवस
अबला नहीं सबला है नारी - कालावत
महिला दिवस पर स्काउट गाइड ने निकाली रैली
झुंझुनू,08 मार्च, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षु महिला अध्यापिकाओं हेतु विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली को सी. ओ. स्काउट महेश कालावत एवं सेवानिवृत सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान प्रशिक्षु छात्रा अध्यापिकाएं फूल नहीं चिंगारी है यह भारत के नारी है, भारत मां का जय घोष करते हुए और कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाते हुए रैली का आयोजन किया।
रैली स्काउट खेल मैदान से प्रारंभ होकर कारुंडीय रोड, कुमावत बस्ती, बापू बस्ती, मोरारका कॉलेज होते हुए स्काउट कार्यालय पहुंची ,जहां पर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए सी. ओ. स्काउट कालावत ने कहा की नारी अबला नहीं, नारी सबला है,उन्हें अपनी शक्तियों, अधिकारों को पहचान कर आगे बढ़ना है।
भारतीय संस्कृति में नारी का विशिष्ट स्थान है।
इस अवसर पर पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी, स्काउट प्रभारी विजय गर्वा, गाइड प्रभारी रेणु कुमारी सहित राजस्थान शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय गणपति नगर झुंझुनूं की सैकड़ो छात्रा अध्यापिकाएं उपस्थित उपस्थिति रही।
🙏 महेश कालावत, सी. ओ. स्काउट , झुंझुनूं

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube