ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय बी.डी.एम. जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग के ऑपरेशन शुरू

By Goapl Gupta · 07 Mar 2026 · 36 views
राजकीय बी.डी.एम. जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग के ऑपरेशन शुरू

कोटपूतली। कस्बे के राजकीय बी.डी.एम. जिला चिकित्सालय के अस्थि विभाग (Orthopedic Department) में मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। विभाग में आवश्यक अत्याधुनिक मशीनों की उपलब्धता के बाद अब उनका सफल इंस्टालेशन कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
चिकित्सालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार से अस्पताल में हड्डी रोग से संबंधित विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन विधिवत रूप से शुरू कर दिए गए हैं। आधुनिक मशीनों के लग जाने से अब जटिल ऑपरेशनों के लिए मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हड्डी रोग से संबंधित ये सभी ऑपरेशन और अन्य सुविधाएं मरीजों को पूरी तरह से नि:शुल्क (Free of Cost) उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को बेहतर इलाज का लाभ मिल सकेगा।
पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक मशीनें उपलब्ध होने के बाद अब अस्थि रोग विभाग में विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि क्षेत्र के मरीजों को जिला स्तर पर ही बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे उन्हें बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता न पड़े।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube