ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बीजीय मसालो की उन्नत उत्पादन तकनीकी आधारित कृषक प्र्शिक्षण सम्पन्न

By Goapl Gupta · 07 Mar 2026 · 11 views
बीजीय मसालो की उन्नत उत्पादन तकनीकी आधारित कृषक प्र्शिक्षण सम्पन्न

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल । सुपारी एवं मसाला विकास निदेशालय, कालीकट केरल द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय ‘‘बीजीय मसालों की उन्नत उत्पादन तकनीकी” प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द, चित्तौड़गढ़ द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने किसानों को बीजीय मसालों की उपयोगिता एवं उनकी खेती करके अधिक आर्थिक लाभ कमाने के लिये प्रेरित किया साथ ही बीजीय मसालों में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन का महत्व, आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी एवं पौधों पर पोषक तत्व की कमी के लक्षण व उनके सुधार की विस्तृत चर्चा की। डॉ. अभय दशोरा सहायक आचार्य एवं परियोजना प्रभारी, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर ने परियोजना के उद्देश्य को बताते हुए बीजीय मसालों की उन्नत किस्मों की विस्तृत जानकारी दी। सह-परियोजना प्रभारी डा. बी.जी. छीपा ने बीजीय मसालों में प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन पर चर्चा की। डॉ. उर्मिला, सह-परियोजना प्रभारी ने मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच हेतु मिट्टी नमुना लेने के तकनीकी से अवगत कराया, मृदा स्वास्थ्य हेतु जैविक खादों का प्रयोग की जानकारी दी। श्री संजय कुमार धाकड़, तकनीकी सहायक ने मेथी की उन्नत खेती के विभिन्न पहलुआंे पर विस्तृत चर्चा की। प्रशिक्षण में कुल 40 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया जिन्हे विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि कलेण्डर वितरित किये गये। प्रशिक्षण के अन्त में डॉ. उर्मिला ने धन्यवाद प्रेषित किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube