ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस*

By Goapl Gupta · 07 Mar 2026 · 10 views
*दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस*

कोटपूतली।

पनियाला मोड़ स्थित दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका शिल्पासिंह ने महिला दिवस की बधाई देते हुए बच्चों को महिलाओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। यही नहीं अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति पहले से कहीं ज्यादा सजक है। आज यह दिन किसी एक उत्सव मात्र का नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके अटूट योगदान को सम्मान देने का दिन है। या यूं कहे कि यह दिन इस बात का प्रतीक है कि एक स्त्री केवल घर की धुरी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के निर्माण की शक्ति भी है। स्कूल निदेशक आनंद मित्तल ने कहा कि जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी तब तक किसी भी राष्ट्र एवं समाज का संपूर्ण विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि महिलाएं जीवन में विभिन्न परेशानियों का सामना करने के साथ-साथ परिवार और संस्कृति को सहेजने की दोहरी जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं। इस मौके पर स्कूली बच्चों सहित शिक्षको ने अपने उद्बोधन के जरिये जीवन के अनुभवों के माध्यम से नारी शक्ति का वर्णन किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube