ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जयपुर में नारी शक्ति वंदन एवं गौरव सम्मान समारोह का भव्य सफलतम आयोजन* -

By Gopal Gupta · 22 Dec 2025 · 50 views
*जयपुर में नारी शक्ति वंदन एवं गौरव सम्मान समारोह का भव्य सफलतम आयोजन* -- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर। वूमेन पावर सोशलिस्ट फाउंडेशन,जयपुर के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन समारोह सीजन तृतीय का भव्य आयोजन होटल अक्ष इन टोंक रोड़ पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मानित करना रहा।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, राज्य सरकार से सम्मानित वरिष्ठ समाज सेवी, जिनेश कुमार जैन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव अपना घर आश्रम एवं संस्थापक रिम्मू फाउंडेशन के रिम्मू खंडेलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान , संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजरानी , संयोजक सन्तोष कुमार , कन्या शिक्षा सहायता की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजबाला चौधरी , कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. माधुरी शर्मा , संयोजिका प्रीति रानी एवं जयपुर जिला अध्यक्ष, डॉ. सैफाली मेंदीरत्ता , सुनीता चौधरी व बनवारी लाल चौधरी अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं , की उपस्थिति संयोजन की अहम भूमिका में रही, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " विभिन्न क्षेत्रों में समाजोत्थान के उत्कृष्ट कार्य करने वाली 71 नारी शक्तियों को " नारी शक्ति वंदन सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज सेवा, शिक्षा,चिकित्सा, सामाजिक उत्थान एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 21 व्यक्तियों को " समाज का गौरव सम्मान " प्रदान किया गया।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि
नारी शक्ति केवल एक शब्द नहीं, बल्कि समाज की आत्मा है। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और संकल्प के बल पर नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। नारी का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और महिलाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलती है। वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति को सम्मानित करने का यह प्रयास वास्तव में सराहनीय है। हमें मिलकर ऐसा समाज बनाना होगा जहाँ हर नारी सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर हो।
विशेष आमंत्रित अतिथि राजीव चौधरी, निवर्तमान नेता प्रति पक्ष नगर निगम ग्रेटर, जयपुर एवं सुरेश गुर्जर होटल व्यवसाई एवं समाज सेवी की उपस्थिति सार्थक रही,अन्य वक्ताओं ने भी महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए, उनके सम्मान और अधिकारों पर जोर दिया। कार्यक्रम संचालिका डॉ.निकिता त्रिवेदी, सांस्कृतिक प्रस्तुति में हेमंत भारद्वाज, डॉ.माधुरी शर्मा, विजेंद्र नाथ भार्गव द्वारा संगीत से आगंतुकों का मन लुभावन रंगा रंग कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं उपस्थित नारी शक्तियों का जज्बा हौसला बढ़ाया, समस्त क्षेत्रों विधाओं से प्रेरित उपस्थित नारी शक्तियों ने सार्थक उपस्थिति दर्ज करवाकर सम्मान समारोह सीजन तृतीय की शोभा बढ़ाई ! आयोजन में राजस्थान सहित सभी प्रदेशों से पधारी हस्तियों, प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला ,और समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में (महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्थान) वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राजकन्या, संयोजक सन्तोष कुमार ने सभी का स्नेहिल आभार व्यक्त कर बधाईयां, शुभकामनाएं प्रेषित की !

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube