ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ब्रह्मदेव जागरण मंच ने भारतीय स्वतंत्रता के महानायक महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर याद किया उनका आजाद रहने का संकल्प हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की अलख जगाता रहेगा : सत्येन्द्र तिवारी

By Goapl Gupta · 28 Feb 2026 · 30 views
ब्रह्मदेव जागरण मंच ने भारतीय स्वतंत्रता के महानायक महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर याद किया
उनका आजाद रहने का संकल्प हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की अलख जगाता रहेगा : सत्येन्द्र तिवारी
सुभाष तिवारी लखनऊ

प्रतापगढ़ । आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर ब्रह्मदेव जागरण मंच की ओर से पंडित श्री प्रकाश दुबे जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच के संयोजकत्व में शहीद उद्यान पार्क में चंद्रशेखर आजाद को याद करते हुए गगन भेदी नारों के साथ उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट ने कहा कि उनका अदम्य साहस और आजाद रहने का संकल्प हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की अलख जगाता रहेगा , जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश दुबे ने उन्हें मां भारती का वीर सपूत बताया ,जिला उपाध्यक्ष धर्मराज पाठक ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद करते हुए कहा कि आज भी उनके जीवन से सभी को देश प्रेम की प्रेरणा लेनी चाहिए । साहित्य प्रेम कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उनकी पिस्टल से अंग्रेज घबराते थे । इस अवसर पर ब्रह्मदेव जागरण मंच युवजन महामंत्री पंडित दिलीप कुमार मिश्र मान , उमेश कुमार मिश्र जिला संगठन मंत्री, नीरज कुमार मिश्र , आलोक कुमार दुबे , अरुण कुमार पाण्डेय , आकाश ओझा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube