ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

खेजरोली के ऊंटगड्ढा में किसानो की किसान सगोष्ठी आयोजित हुई किसान संगोष्ठी में दो लड़ी जौ की खेती पर दी जानकारी

By Goapl Gupta · 27 Feb 2026 · 19 views
खेजरोली के ऊंटगड्ढा में किसानो की किसान सगोष्ठी आयोजित हुई

किसान संगोष्ठी में दो लड़ी जौ की खेती पर दी जानकारी

चौमू। खेजरोली नगरपालिका क्षेत्र के ऊंटगड्ढा गांव में शुक्रवार को यूनाइटेड बुअरीज लिमिटेड कंपनी की ओर से किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कंपनी प्रतिनिधियों ने किसानों को दो लड़ी जौ के बीज, उसकी खरीद प्रक्रिया और उन्नत खेती के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।
किसान संगोष्ठी में कंपनी प्रतिनिधि रायासिंह गोदारा ने किसानों को दो लड़ी जौ की विशेषताओं, उसकी बेहतर गुणवत्ता और अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि अच्छी पैदावार और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए फसल की कटाई पूरी तरह पकने के बाद ही करें। इस दौरान प्रगतिशील किसान सुभाष पूनिया के खेत पर दो लड़ी जौ की फसल का निरीक्षण भी किया गया। किसानों को फसल की लंबाई, बीज की मोटाई, वजन और बालियों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जौ के चारे को पशुओं के लिए लाभकारी बताते हुए कहा गया कि इससे पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ता है और पशुओं के मुंह संबंधी रोगों में भी कमी आती है। इस मौके पर हरदेव पूनिया, रिछपाल हरितवाल, सीताराम पूनिया, कैलाश हरितवाल, मुरलीधर पूनिया, सोहनलाल पूनिया, फूलचंद पूनिया, प्रहलाद, पवन सहित अनेक लोग उपस्थित थे

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube