ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सांभर झील में 27 फरवरी को होगा बर्ड फेस्टिवल का आयोजन — विद्यार्थी, पर्यटक एवं पक्षी प्रेमी देख सकेंगे परिंदे

By Goapl Gupta · 26 Feb 2026 · 26 views
सांभर झील में 27 फरवरी को होगा बर्ड फेस्टिवल का आयोजन — विद्यार्थी, पर्यटक एवं पक्षी प्रेमी देख सकेंगे परिंदे -- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर! 26 फरवरी, 2026 को सांभर झील में 27 फरवरी को भव्य सांभर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। देश-दुनिया में अपने विशिष्ट खारे स्वाद और अनूठी वेटलैंड पारिस्थितिकी के लिए प्रसिद्ध सांभर झील एक बार पुनः पक्षी प्रेमियों, विद्यार्थियों, पर्यटकों एवं स्थानीय समुदाय के स्वागत के लिए तैयार है। वन विभाग द्वारा सांभर झील के कोच्या की ढाणी स्थित इंटरप्रिटेशन सेंटर परिसर में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य झील की समृद्ध जैव विविधता, वेटलैंड पारिस्थितिकी तंत्र तथा यहां प्रतिवर्ष आगमन करने वाले प्रवासी पक्षियों के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
महोत्सव में तकनीक और परंपरा का विशेष संगम देखने को मिलेगा। नई पीढ़ी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा विभिन्न थीम आधारित स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें दूरबीन, कैमरा, स्पॉटिंग स्कोप एवं ड्रोन की सहायता से बर्ड वॉचिंग का अनुभव कराया जाएगा। सांभर क्षेत्र की दुर्लभ पक्षी प्रजातियों एवं उनके जीवन चक्र पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। झील में नमक उत्पादन की पारंपरिक प्रक्रिया का लाइव डेमो प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे आगंतुकों को स्थानीय आजीविका एवं विरासत की जानकारी मिल सके।
इसके अतिरिक्त eBird ऐप के संबंध में जानकारी दी जाएगी, जिससे पक्षी अवलोकन संबंधी सूचनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ा जा सके। एवियन बोटुलिज़्म जैसी पक्षी बीमारियों से बचाव एवं उपचार संबंधी जागरूकता के लिए विशेष स्टॉल भी स्थापित किया जाएगा।
स्कूली विद्यार्थियों के लिए बर्ड क्विज, पेंटिंग एवं जागरूकता प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा विजेताओं को कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वन विभाग द्वारा ‘वेटलैंड मित्र पंजीकरण अभियान’ भी संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से आमजन को झील संरक्षण गतिविधियों से स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। ऐसे आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देंगे, बल्कि डेटा संकलन एवं संरक्षण प्रयासों को भी सुदृढ़ करेंगे।
वन विभाग ने समस्त पक्षी प्रेमियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आमजन से 27 फरवरी को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube