ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आज तीन दिवसीय अंतर्सदन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।

By Gopal Gupta · 22 Dec 2025 · 32 views
श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आज तीन दिवसीय अंतर्सदन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत, प्रशासक श्री प्रमेंद्र सिंह शेखावत एवं सचिव श्री आशकरण शर्मा द्वारा खेल -ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ किया गया।
प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत ने स्वागत भाषण में खिलाड़ियो को अनुशासन के साथ साथ खेल को खेल भावना से खेलने और स्वस्थ शरीर एवं मानसिक विकास के लिए अपने जीवन में किसी एक खेल को शामिल करने हेतु प्रेरित किया। जबकि प्रशासक श्री प्रमेंद्र सिंह शेखावत ने अपने खेल से संबंधित अनुभव साझा किए एवं खिलाड़ियों को निरंतर प्रयास करते रहने तथा उत्साहपूर्वक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु शुभकामनाएं दी।
महाविद्यालय सचिव श्री आशकरण शर्मा ने भी जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। श्री पंकज शर्मा द्वारा खिलाड़ियों को खेल की शपथ दिलाई, जिसके पश्चात विधिवत रूप से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान प्रथम दिन छात्रा वर्ग में आयोजित खो -खो प्रतियोगिता में कल्पना चावला सदन की टीम विजेता तथा सरोजनी नायडू सदन की टीम उपविजेता रही। जबकि छात्र वर्ग में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में गांधी सदन विजेता तथा रमन सदन की टीम उपविजेता रही।
खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शारीरिक शिक्षक श्री लिछमण सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह एवं स्टाफ सदस्य श्री पंकज शर्मा के सहयोग से किया गया जिसमें समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान खिलाड़ियों के साथ साथ भारी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं का लुत्फ उठाया एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ आनन्द शर्मा के द्वारा किया गया। प्राचार्य ने बताया कि शेष गतिविधियों का आयोजन आगामी दो दिनों में पूर्ण होने के पश्चात खेल के अंतिम दिन पुरुस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube