ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डॉ. शिल्पी सक्सेना को “बेस्ट चैप्टर अवॉर्ड” : 41वीं अखिल भारतीय सुगम संगीत गायन प्रतियोगिता में कोटा की ऐतिहासिक उपलब्धि

By Goapl Gupta · 24 Feb 2026 · 86 views
डॉ. शिल्पी सक्सेना को “बेस्ट चैप्टर अवॉर्ड” : 41वीं अखिल भारतीय सुगम संगीत गायन प्रतियोगिता में कोटा की ऐतिहासिक उपलब्धि

कुशल नेतृत्व और उत्कृष्ट आयोजन की देशव्यापी सराहना, कोटा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

कोटा/ उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। संगम कला ग्रुप द्वारा आयोजित 41वीं सुरतरंग अखिल भारतीय सुगम संगीत गायन प्रतियोगिता में कोटा संभाग ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उत्कृष्ट आयोजन एवं सक्रिय सांस्कृतिक योगदान के लिए डॉ. शिल्पी सक्सेना को राष्ट्रीय स्तर पर “बेस्ट चैप्टर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोटा चैप्टर की निरंतर सक्रियता, सुदृढ़ नेतृत्व और उच्चस्तरीय आयोजन क्षमता का प्रमाण है। देशभर में विभिन्न राज्यों में 80 से अधिक शहरों में इस प्रतियोगिता का क्षेत्रीय आयोजन होता है, जहां से चुनकर प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। डॉ शिल्पी सक्सेना को उनके कुशल नेतृत्व, और उत्कृष्ट आयोजन के लिए यह सम्मान दिया गया। राष्ट्रीय फाइनल का भव्य आयोजन 23 फरवरी 2026 को दिल्ली स्थित कमानी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक हरिहरन थे। देशभर के लगभग 80 संभागों से विभिन्न आयु वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से वातावरण को सुरमय बना दिया। कार्यक्रम में हिमानी कपूर, इंडियन आइडल फेम अभिजीत शर्मा, शहज़ाद अली तथा अन्य प्रख्यात पार्श्व गायकों एवं दूरदर्शन कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से गरिमा बढ़ाई।
क्षेत्रीय संयोजक राकेश सक्सेना के अनुसार, गत वर्ष कोटा संभाग में प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर और रावतभाटा से लगभग 140 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पिछले 41 वर्षों से संगम कला ग्रुप देश-विदेश में संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है। इसी मंच से कोटा के प्रतिभागी—श्रेया घोषाल सहित आदर्श सक्सेना, चंचल काबरा, सरिता राज, निर्देश गौतम, मीतू सोलंकी एवं रामकृष्ण वर्मा—राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं।
यह सम्मान न केवल डॉ. शिल्पी सक्सेना के नेतृत्व की सराहना है, बल्कि कोटा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का गौरवपूर्ण प्रतीक भी है। राकेश सक्सेना ने बताया कि आगे भी संगम कला ग्रुप इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने क्षेत्र से प्रतिभाओं को चुनकर राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने की श्रृंखला में मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबंध है। संगम कला ग्रुप द्वारा 42 वीं और तरंग नेशनल सिंगिंग टैलेंट हंट का आयोजन जल्दी आगामी माह में किया जाना है।

More News

पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश* *जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी*
बगड़िया बाल विद्या निकेतन के प्रणेता श्री सांवर शर्मा (भाईसाहब) की तेरहवीं पुण्यतिथि पर निकेतन प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनू* डिग्रवाल बने स्काउट के कोषाध्यक्ष *स्काउट संगठन की गतिविधियों को मिलेगा सम्बलन*
राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
यात्रियों के लिए स्वच्छ और स्वास्थ्यकर चादरें उपलब्ध कराने हेतु मशीनीकृत लॉन्ड्री*
*हिंदू त्योहारों को लेकर मंथन सभा आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube