ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बीजेएस यूथ विंग का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न - भाविक पोखरना अध्यक्ष मनोनीत

By Goapl Gupta · 22 Feb 2026 · 14 views
बीजेएस यूथ विंग का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
- भाविक पोखरना अध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना के युथ विंग का वार्षिक अधिवेशन सेक्टर 4 स्थित निजी रिसोर्ट में संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व संरक्षक राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य व बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में युथ विंग के अध्यक्ष जय चौधरी ने सभी सदस्यों का शब्दों द्वारा स्वागत किया गया तथा महामंत्री आयुष वक्तावत ने वर्षभर का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष भाविक पोखरना ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने यूथ विंग के कार्यों की सराहना करते हुए अल्प समय में उदयपुर बीजेएस यूथ विंग ने राष्ट्रीय स्तर पर जो पहचान बनाई है उसके लिए आभार जताया।
मुख्य अतिथि फत्तावत ने बीजेएस यूथ विंग के कार्यों एवं संगठनात्मक ढांचे पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय स्तर पर बीजेएस द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। बीजेएस यूथ विंग ने एक ही स्थान पर एक साथ 777 ब्लड यूनिट के डोनेशन, प्रतिमाह 15 तारीख को किए जाने वाले फूड ड्राइव तथा महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा में 1008 दूपहिया वाहन जैसे कार्यों की प्रशंसा की।
फत्तावत ने आगामी दो वर्षो के लिए युवा साथी भाविक पोखरना को बीजेएस यूथ विंग के अध्यक्ष पद पर मनोनयन की घोषणा की तथा उनका उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। भाविक पोखरना ने अध्यक्ष पद पर मनोनयन के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए आयुष वक्तावत को कार्यकारी अध्यक्ष, भाविन कच्छारा को महामंत्री तथा सर्वेश जैन को कोषाध्यक्ष एवं यश परमार व जय चौधरी को संरक्षक मनोनीत किया। सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर होने वाले 20 दिवसीय आयोजनों में यूथ विंग को महावीर जैन प्रीमियर लीग, 1008 दूपहिया वाहन रैली व एक साथ 5 स्थानों पर फूड ड्राइव का दायित्व देने पर महावीर जैन परिषद का आभार व्यक्त किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube