ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

स्काउट संस्थापक बेडन पॉवेल एवं गाइड संस्थापक ऑलेव पॉवेल की मनाई जयंती

By Goapl Gupta · 22 Feb 2026 · 15 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू*
स्काउट संस्थापक बेडन पॉवेल एवं गाइड संस्थापक ऑलेव पॉवेल की मनाई जयंती
*व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला स्काउटिंग- कालावत*
विश्व स्काउट दिवस एवं चिंतन दिवस पर जिले भर में किए विभिन्न आयोजन
झुंझुनू, 22 फरवरी, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वाधान में स्काउट गाइड कार्यालय परिसर में स्काउट के संस्थापक लॉर्ड बेडन पॉवेल की जयंती को विश्व स्काउट दिवस एवं गाइड संस्थापक ओवल पॉवेल की जयंती को चिंतन दिवस के रुप में समारोहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर लॉर्ड बेडन पावेल द्वारा प्रतिपादित नियमों, प्रतिज्ञा, सिद्धांत एवं पद्धती पर प्रकाश डालते हुए सी. ओ. स्काउट कालावत ने उपस्थित स्काउट्स,रोवर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें संगठन के नियमों,सिद्धांतों को जीवन में अपना कर देश की एकता,अखंडता,भाईचारे , सद्भावना को प्रोत्साहित कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि इनसे व्यक्तित्व में निखार आता है।
इस अवसर पर स्काउट्स ,रोवर्स ने स्काउट संस्थापक को पुष्पांजलि अर्पित कर स्काउट सेल्यूट के माध्यम से याद किया।
स्थानीय संघ बुहाना,चिड़ावा, सूरजगढ़,खेतड़ी,नवलगढ़, मंडावा,अलसीसर, झुंझुनू, मान नगर,गुढ़ागौड़जी,उदयपुरवाटी, पिलानी में स्वच्छता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता, संगोष्ठी, पौधों की सार संभाल,सेमिनार जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्काउट गाइड संस्थापक को याद किया गया।
इस दौरान हिमालय वुड बैज स्काउट मास्टर अमरचंद बियान, स्काउटर सुरेंद्र किरोड़ीवाल सहित मोरारका कॉलेज के रोवर्स एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदावास के स्काउट्स उपस्थित रहे।
🙏 महेश कालावत, सी. ओ. स्काउट झुंझुनूं

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube