ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महिला सशक्तिकरण को समर्पित कैट फेस्टा 2026 का पोस्टर विमोचन

By Goapl Gupta · 22 Feb 2026 · 26 views
महिला सशक्तिकरण को समर्पित कैट फेस्टा 2026 का पोस्टर विमोचन

- 1 मार्च को कैट वूमेन विंग उदयपुर द्वारा होगा महिला सशक्तिकरण , सम्मान, संस्कृति, स्वास्थ्य परंपरा पर आधारित भव्य कैट मेले का आयोजन

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। महिला सशक्तिकरण को समर्पित राष्ट्रीय संगठन कैट वुमन विंग उदयपुर द्वारा आयोजित कैट फेस्टा 2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा किया गया। यह गरिमामयी समारोह मधुश्री बैंकेट हॉल में आयोजित हुआ।
कैट वुमन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गलूंडिया एवं सचिव डॉ. सोनू जैन ने बताया कि कैट फेस्टा 2026 का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 1 मार्च 2026 को अशोका ग्रीन, उदयपुर में किया जाएगा। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सम्मान, संस्कृति, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार को समर्पित रहेगा, जिसमें कैट आइकन अवार्ड, कैट फिएस्टा एग्जिबिशन, मिस एवं श्रीमती गणगौर प्रतियोगिता महिला स्वास्थ्य चेक अप कैंप,
फिल्मीस्तान हाऊजी आदि कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे।
उन्होंने बताया कि कैट फेस्टा में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ज्वेलरी, रेडीमेड गारमेंट्स, बुटीक, होम डेकोर, फूड एवं अन्य आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ उदयपुरवासी उचित दरों पर खरीदारी का लाभ उठा सकेंगे। इस आयोजन की संयोजक टीम में प्रीति सोगानी, नैना जैन, चयनिका गलूंडिया, रुचि चोरड़िया, दीपमाला मेवाड़ा एवं नवनीत छाबड़ा शामिल हैं।
कैट आइकन अवार्ड की संयोजक साक्षी भट्ट ,डॉ. शानु लोढ़ा, रेखा सोनी, संगीता मूंदड़ा, विजेता मेहता एवं मारिया कोटावाला ने जानकारी दी कि इस अवसर पर अपने दम पर विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली 101 महिलाओं को कैट आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं।
मिस/ मिसेज गणगौर कार्यक्रम की संयोजक अनीता माहेश्वरी कविता बालदवा, अनीता नाहर, सुनीता बेलावत एवं रितु भटनागर ने बताया कि भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु मिस्टर एण्ड मिस गणगौर 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तीन चरण होंगे तथा प्रथम चरण इंट्रोडक्शन राउंड , द्वितीय चरण टैलेंट राउंड एवं तृतीय चरण निर्णायक प्रश्न राउंड रहेगा, विजेताओं को 5100/-,3100/-,2100/- एवं सभी प्रतिभागियों को ईनाम दिया जाएगा।
फेस्ट में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फ्री मेडिकल चेकअप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसकी संयोजक डॉ.बलदीप कौर, कृतिका बलदवा, मीनाक्षी पालीवाल, कविता जैन और मंजू सेठ ने बताया जिसमें बीपी, शुगर, बीएमआई, बीएमडी जांच निःशुल्क की जाएगी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।
फिल्मीस्तान हाउजी के संयोजक ललिता सियाल, कल्पना चोरड़िया, सीमा मेहता, नमिता कोठारी और जया जेतावत ने बताया कि यह हाउसी हमारे फिल्मी दुनिया के जाने माने अभिनेता एवं अभिनेत्रियों को समर्पित रहेगी जिसमें 1000 से 7000 रुपए तक के आकर्षक पुरस्कार एवं 25 सरप्राइज गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे।
हमारे पारंपरिक व्यंजन को बढ़ावा देने के लिए फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे
यह फेस्टा महिलाओं के सम्मान, पहचान, स्वास्थ्य, संस्कृति एवं आत्मनिर्भरता को समर्पित एक भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों की सहभागिता अपेक्षित है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube