ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कर्मयोगिनी माता अहिल्या का होगा मंचन

By Goapl Gupta · 22 Feb 2026 · 19 views
कर्मयोगिनी माता अहिल्या का होगा मंचन

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) की ओर से लोकमाता, मालवा की महान शासिका एवं कर्मयोग की सजीव प्रतिमूर्ति माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य एवं प्रेरणादायी महानाट्य ’“कर्मयोगिनी माता अहिल्या”’ का आयोजन किया जा रहा है।

मेवाड़ की वीरभूमि और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से ओतप्रोत उदयपुर में यह विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति रविवार, ’22 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र, हवाला खुर्द, बड़गाँव, उदयपुर (राजस्थान) के प्रांगण’ में मंचित की जाएगी।

इस आयोजन का उद्देश्य माता अहिल्याबाई होल्कर के अद्वितीय व्यक्तित्व, त्याग, सेवा, सुशासन, नारी सशक्तिकरण एवं लोक कल्याणकारी दृष्टि को प्रभावशाली रंगमंचीय माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।

महानाट्य में माता अहिल्याबाई होल्कर के बाल्यकाल से लेकर उनके यशस्वी शासनकाल तक की प्रेरणादायी जीवन-यात्रा को प्रभावशाली रंगमंचीय भाषा में प्रस्तुत किया जाएगा।

शास्त्रीय रंगमंचीय शैली, राजस्थानी लोक-भावभूमि की सुगंध, भावपूर्ण संवाद, सजीव संगीत, आकर्षक वेशभूषा तथा भव्य मंच-सज्जा के समन्वय से यह प्रस्तुति दर्शकों को इतिहास के स्वर्णिम काल से जोड़ते हुए गहन चिंतन के लिए प्रेरित करेगी।

प्रस्तुति में सामाजिक समरसता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्निर्माण, सुशासन की आदर्श परंपरा तथा नारी सशक्तिकरण के उनके उच्च आदर्शों को विशेष रूप से उकेरा गया है, जो आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं।
यह महानाट्य केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक मूल्यों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।

More News

पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश* *जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी*
बगड़िया बाल विद्या निकेतन के प्रणेता श्री सांवर शर्मा (भाईसाहब) की तेरहवीं पुण्यतिथि पर निकेतन प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनू* डिग्रवाल बने स्काउट के कोषाध्यक्ष *स्काउट संगठन की गतिविधियों को मिलेगा सम्बलन*
राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
यात्रियों के लिए स्वच्छ और स्वास्थ्यकर चादरें उपलब्ध कराने हेतु मशीनीकृत लॉन्ड्री*
*हिंदू त्योहारों को लेकर मंथन सभा आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube