ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जोधपुर में शादी से ठीक पहले दो सगी बहनों ने आत्महत्या की,खुशी का माहौल मातम में बदला****

By Goapl Gupta · 21 Feb 2026 · 87 views
*जोधपुर में शादी से ठीक पहले दो सगी बहनों ने आत्महत्या की,खुशी का माहौल मातम में बदला****
जोधपुर जोधपुर पुलिस कमिश्नर रेट के सूरसागर थाना क्षेत्र के मणाई गांव में शनिवार को एक दुखद घटना घटी ।
जहां दो सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली। खास बात यह है , कि आज ही दोनों की शादी थी और बारात आने वाली थी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया गया।
ए डी सी पी पश्चिम रोशन मीणा ने बताया कि मृतक बहनें शोभा और विमला मणाई गांव के निवासी दीप सिंह की पुत्रियां थीं।
दोनों की शादी तय थी और आज बारात आने वाली, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने यह कदम उठाया।
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सटीक पता चलेगा।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है ।और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। दोनों बहने निजी स्कूलों में शिक्षक थी।
एडीसीपी के अनुसार शुक्रवार देर रात घर में बंदोली का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रात्रि करीब 12:00 बजे दोनों बहने अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह करीब 4:00 उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजन उन्हें जल्दी से जोधपुर के एक निजी अस्पताल ले गए ,वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इसके बाद मृतक शवों को घर वापस लाया गया ।
मृतकों के मामा जसवंत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 5:00 छोटी बहन ने फोन पर घटना की जानकारी मिली थी।
मामा जसवंत सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के शव नीले पड़ चुके थे
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube