ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में वित्तीय साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

By Goapl Gupta · 21 Feb 2026 · 80 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में वित्तीय साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
SLA Finserve द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में वित्तीय साक्षरता विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कम आयु से ही बचत एवं निवेश के प्रति जागरूक बनाना था।
इस अवसर पर कंपनी की सह-संस्थापक श्वेता माहेश्वरी ने छात्राओं को छोटी उम्र से नियमित बचत करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी), इक्विटी, ब्याज दर तथा मुद्रास्फीति जैसे विषयों को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि सही समय पर किया गया निवेश भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. मधुलिका सिंह उज्ज्वल, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र वर्मा, सुप्रिया शर्मा तथा संगीता वर्मा सहित अन्य व्याख्याता गण उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम युवा कौशल एवं कौशल विकास उद्यमिता प्रकोष्ठ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी की प्रतिनिधि सुनिश्चितता शर्मा भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। अंत में प्राचार्य महोदया ने इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube