ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अखिल भारतीय सेठ सेठिया जैन समाज के सामूहिक के आयोजन प्रारम्भ पहले दिन मौसारा, सगाई, तिलक- चिढ़ी एवं हल्दी की हुई संगीतमयी रस्में

By Goapl Gupta · 20 Feb 2026 · 29 views
अखिल भारतीय सेठ सेठिया जैन समाज के सामूहिक के आयोजन प्रारम्भ
पहले दिन मौसारा, सगाई, तिलक- चिढ़ी एवं हल्दी की हुई संगीतमयी रस्में

उदयपुर। अखिल भारतीय सेठ सेठिया जैन समाज की और से दो दिवसीय सामूहिक विवाह समारोह की शुरूआत गुरूवार को हुई। महाप्रज्ञ विहार एवं आभा रिसोर्ट में हो रहे इस भव्य सामूहिक विवाह समारोह में पहले दिन की शुरूआत सामूहिक गणेश पूजन एवं कलश स्थापना के साथ हुई।
सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य संयोजक राकेश सेठिया ने बताया कि पहले दिन प्रात: 7.15 बजे से 9 बजे तक महाप्रज्ञ विहार में सामूहिक गणेश पूजन एवं कलश स्थापना के साथ ही नवकारसी का आयोजन हुआ। उसके बाद सभी समाजजन आभा रिसोर्ट में पहुंचे जहां पर 9.15 से 12.15 बजे के मध्य मौसारा, सगाई, तिलक- चिढ़ी का आयोजन हुआ। प्रीति भोज के दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संगीतमयी हल्दी समारोह हुआ जिसमें समाजजनों ने गाजे- बाजे के साथ उत्साह से भाग लिया। इस दौरान वैवाहिक गीतों के साथ महिलाओं ने पारम्परिक नृत्य भी किये।
इन आयोजनों के बाद रात्रि आठ बजे से 10 बजे तक महाप्रज्ञ विहार में जिनेश्वर प्रभु, गुरूदेव, नाकोड़ा भैरव एवं मां क्षेमकरी की भव्य भक्ति संध्या हुई जिसमें सैंकड़ों समाजजन शामिल हुए और भक्ति संध्या का लाभ लिया।
आज वर निकासी, तोरण एवं पाणिग्रहण संस्कार
इसी तरह सामूहिक विवाह के दूसरे एवं अन्तिम दिन 20 फरवरी को प्रात: 9 बजे वर निकासी होगी जो महाप्रज्ञ विहार से प्रारम्भ होगी। सभी चौदह वर घोड़ी पर सवार होकर आभा फार्मा रिसोर्ट पहुँचंगे। वहां पहुंचने के बाद तोरण, वरमाला एवं पाणिग्रहण संस्कार होगा।
राकेश सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत से सेठ-सेठिया समाज के मेहमान जिनमें वागड़, मेवाड़, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश, मारवाड़ आदि सभी जगह से सैंकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित हुए।
यह आयोजनसमाज के एकजुटता बनाए रखने एवं विवाह आयोजनों में फिजुल खर्च रोकने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, जिसमें बांसवाड़ा, उदयपुर, मुम्बई, मेवाड़ एवं सभी क्षेत्रों से सहयोग मिल रहा है।

More News

पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश* *जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी*
बगड़िया बाल विद्या निकेतन के प्रणेता श्री सांवर शर्मा (भाईसाहब) की तेरहवीं पुण्यतिथि पर निकेतन प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनू* डिग्रवाल बने स्काउट के कोषाध्यक्ष *स्काउट संगठन की गतिविधियों को मिलेगा सम्बलन*
राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
यात्रियों के लिए स्वच्छ और स्वास्थ्यकर चादरें उपलब्ध कराने हेतु मशीनीकृत लॉन्ड्री*
*हिंदू त्योहारों को लेकर मंथन सभा आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube