ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन****

By Goapl Gupta · 20 Feb 2026 · 19 views
*जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन****
खैरथल हाथी जरा विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर जिला खैरतन तिजारा में विशेष योग्य जनों की सामाजिक सहभागिता एवं उत्साहवर्धन के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र,खैरथल तिजारा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय दिव्यांग के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय अंबेडकर बालक छात्रावास हरसौली रोड खैरथल में किया गया।
इस दिव्यांग गतिविधि महोत्सव में जिले के इच्छुक दिव्यांग उत्साह पूर्वक शामिल हुए प्रतियोगिता के अंतर्गत शतरंज ,लूडो ,कैरम,चैस तथा संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
इस अवसर पर रमेश दहमीवाल ,समाज कल्याण अधिकारी , हरवीर सिंह (शारीरिक शिक्षक) संजय कुमार सुथार ,गिरिराज यादव दिनेश दहिया तथा समाज कल्याण विभाग से नीरज बढ़ाना ,अंकित महावर, सौरभ सिंह और नवीन यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष योग्यजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना और उनके आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube