ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

होटल एसोसिएशन उदयपुर ने नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का किया अवलोकन

By Goapl Gupta · 19 Feb 2026 · 17 views
होटल एसोसिएशन उदयपुर ने नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का किया अवलोकन

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। होटल एसोसिएशन, उदयपुर के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नारायण सेवा संस्थान के लियो का गुड़ा परिसर का दौरा कर संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से सर्जरी एवं कृत्रिम अंग लगवाने आए दिव्यांगजनों से भी आत्मीय भेंट की।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं सचिव उषा शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा आविष्कृत कैलीपर, न्यूमैटिक आर्टिफिशियल लिम्ब निर्माण प्रक्रिया सहित विभिन्न डिजाइनों के कृत्रिम हाथ-पांव की जानकारी प्राप्त की।
पदाधिकारियों ने ऑपरेशन पश्चात दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित सिलाई, मोबाइल रिपेयरिंग एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों का भी अवलोकन किया तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया।
होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही ने संस्थान की सेवा-भावना की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में मानव सेवा से जुड़े प्रकल्पों को गति देने हेतु एसोसिएशन तन-मन-धन से सहयोग करेगा।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी, जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़, डॉ. मानस रंजन साहू, अनिल आचार्य, मुकेश शर्मा, दिलीप सिंह एवं बंशीलाल मेघवाल उपस्थित रहे। अवलोकन समारोह का संचालन महिम जैन ने किया।

--

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube