ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान राज्य पुस्तक मंडल की पाठ्यपुस्तकों के कॉपीराइट उल्लंघन पर सख्ती, विक्रेताओं को चेतावनी* --

By Goapl Gupta · 18 Feb 2026 · 24 views
*राजस्थान राज्य पुस्तक मंडल की पाठ्यपुस्तकों के कॉपीराइट उल्लंघन पर सख्ती, विक्रेताओं को चेतावनी* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर ! आज 18 फरवरी, 2026 राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मण्डल ने प्रदेश के समस्त पुस्तक विक्रेताओं को सूचित किया है कि बाजार में केवल मण्डल के अधिकृत आरएसबीटी वॉटरमार्क वाली पुस्तकों की ही खरीद-फरोख्त की जाए। सचिव, राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मण्डल ने बताया कि बाजार में उपलब्ध नकली अथवा कॉपीराइट डुप्लीकेट पुस्तकों का क्रय-विक्रय पूर्णतः अवैध है।
उन्होंने सभी पुस्तक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी प्रकार की नकली या डुप्लीकेट पाठ्यपुस्तकों का भंडारण, क्रय या विक्रय न करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने की सूचना प्राप्त होती है, तो मण्डल द्वारा विशेष अभियान चलाकर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मण्डल ने आमजन से भी अपील की है कि वे केवल अधिकृत वॉटरमार्क वाली मूल पुस्तकों का ही उपयोग करें।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube