ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सीमा क्षेत्र में अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

By Goapl Gupta · 18 Feb 2026 · 38 views
सीमा क्षेत्र में अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कार्यक्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज तड़के एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई। आसूचना के आधार पर गठित विशेष नाका दल द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 291/14 के समीप नदी मार्ग से रबर ट्यूब के सहारे लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब को जब्त किया गया।

दिनांक 18 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 02:00 बजे श्री हरि नारायण जाट, उप कमांडेंट (प्रचालन) को अवैध शराब तस्करी संबंधी गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर एक विशेष नाका दल का गठन कर सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई। लगभग 03:15 बजे नदी मार्ग से संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जहाँ बोरे में सामान लाते व्यक्तियों को नाका दल द्वारा घेरकर पकड़ा गया।

जाँच के दौरान कुल 1,845 लीटर नेपाली शराब (विभिन्न ब्रांड) बरामद की गई। इसके अतिरिक्त तस्करी में प्रयुक्त 22 मोटरसाइकिल, 02 मोबाइल फोन तथा नदी पार करने हेतु 03 रबर ट्यूब भी जब्त किए गए। मौके से दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ जारी है। जब्त सामग्री एवं अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही हेतु सहारघाट थाना, जिला मधुबनी को सुपुर्द किया जा रहा है।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अवैध शराब की खेप नेपाल से भारत लाई जा रही थी।

इस संबंध में 48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविन्द सिंह भण्डारी ने कहा: “सशस्त्र सीमा बल सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः सतर्क है। हमारे जवानों की तत्परता और समर्पण के कारण अवैध शराब की इतनी बड़ी खेप को भारत में प्रवेश करने से पहले ही जब्त कर लिया गया। सीमा की सुरक्षा एवं तस्करी पर रोक लगाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”

सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा क्षेत्रों में अवैध तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

— समाप्त —। संतोष कुमार गुप्ता.मधुबनी, बिहार रिपोर्ट

More News

पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश* *जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी*
बगड़िया बाल विद्या निकेतन के प्रणेता श्री सांवर शर्मा (भाईसाहब) की तेरहवीं पुण्यतिथि पर निकेतन प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनू* डिग्रवाल बने स्काउट के कोषाध्यक्ष *स्काउट संगठन की गतिविधियों को मिलेगा सम्बलन*
राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
यात्रियों के लिए स्वच्छ और स्वास्थ्यकर चादरें उपलब्ध कराने हेतु मशीनीकृत लॉन्ड्री*
*हिंदू त्योहारों को लेकर मंथन सभा आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube