ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एमपीयूएटी: कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने किया अखिल भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान परियोजना का निरीक्षण*

By Goapl Gupta · 18 Feb 2026 · 24 views
*एमपीयूएटी: कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने किया अखिल भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान परियोजना का निरीक्षण*

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय में संचालित अखिल भारतीय समन्वित गेहूं एवं जौ अनुसंधान परियोजना का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अनुसंधान फार्म का निरीक्षण कर गेहूं की विभिन्न उन्नत एवं प्रचलित किस्मों का अवलोकन किया।

परियोजना प्रभारी डॉ. अभय दशोरा ने कुलगुरु महोदय को विभिन्न गेहूं एवं जौ के परीक्षणों के उद्देश्यों, प्रायोगिक डिजाइन और उपचारों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। साथ ही उन्होंने संभाग में प्रचलित किस्मों की उत्पादन क्षमता, रोग एव निमेटोड प्रतिरोधकता, गुणवत्ता एवं क्षेत्रीय अनुकूलता पर प्रकाश डालते हुए चल रहे अनुसंधान कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। परियोजना के अर्न्तगत विकसित की जा रही नवीन प्रजातियों एवं उनके संभावित लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने अनुसंधान कार्यों की सराहना करते हुए वैज्ञानिकों को किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च उत्पादक एवं जलवायु अनुकूल किस्मों के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीकों एवं नवाचार के माध्यम से कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाकर किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है।

इस अवसर पर राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डॉ. एम. के. महला एवं अन्य वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube