ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की राज्य स्तरीय वर्चुअल बैठक सम्पन्न

By Goapl Gupta · 17 Feb 2026 · 19 views
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की राज्य स्तरीय वर्चुअल बैठक सम्पन्न

उदयपुर । महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की राज्य स्तरीय वर्चुअल बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ। बैठक में प्रदेशभर के महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजकों ने सहभागिता कर विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

उदयपुर से महात्मा गाँधी श्रीनाथ दर्शन समिति के संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने संवाद के दौरान महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करते हुए कहा कि राजस्थान में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा तथा शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन मिलेगा।

बैठक में महात्मा गांधी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रपिता के सत्य, अहिंसा और सेवा के सिद्धांतों को समाज में पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता है, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके।

वर्चुअल बैठक में श्री अशोक गहलोत के साथ गिरधारी लाल बाफना एवं श्याम सुंदर जोशी भी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा भविष्य में भी समाजहित एवं राष्ट्रहित के विषयों पर रचनात्मक सुझावों के माध्यम से कार्य करने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube